पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉक्टरों की समस्या को लेकर पूर्व विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

डॉक्टरों की समस्या को लेकर पूर्व विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉक्टरों की समस्या को लेकर पूर्व विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

राजगढ़ |
सरदारपुर के पूर्व विधायक प्रताप ग्रेवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो वर्षों से रिक्त पड़े डॉक्टर के पद पर डॉक्टरों को पदस्थ करने के संबंध मे प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र लिखा है। पत्र में बताया कि राजगढ़ नगर की जनसंख्या लगभग 25 हजार है। आसपास के कई बड़े ग्रामीण क्षेत्र हैं, पर यहां पर एक भी डॉक्टर पदस्थ नहीं है। पूर्व मे यहां पर पदस्थ डॉ शीला मुझाल्दा का सरदारपुर बीएमओ के पद पर प्रमोशन और डॉ शांतिलाल मुझाल्दा का बदनावर बीएमओ के पद पर प्रमोशन हो जाने से यहां पर कोई भी डॉक्टर पदस्थ नहीं है। इस कारण नगर के लोगों को उपचार के लिए 4 किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर जाना पड़ता है। पूर्व विधायक ने शीघ्र ही यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जनसंख्या अनुपात के आधार पर डॉक्टरों को पदस्थ करने की मांग की है।

खबरें फटाफट
खबरें और भी हैं...