पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जज वकीलों ने दैवेभो के लिए ढूंंढी दुल्हन

जज-वकीलों ने दैवेभो के लिए ढूंंढी दुल्हन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर कोर्ट में एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी की जज व वकीलों ने मिलकर वेलेंटाइन-डे पर शादी कराई। माता-पिता के निधन के बाद छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी निभाने के चलते खुद शादी नहीं कर पाए इस कर्मचारी के लिए दुल्हन ढूंढने से लेकर विवाह कराने का जिम्मा तक जज व वकीलों ने उठाया और रविवार को विवाह कराया।

यह कर्मचारी है 26 साल का बहादुर पलासिया। जिसके लिए जजेस के मोटीवेशन से कोर्ट के तसलीम काजी व्यंकटेश जाट आदि ने तीन माह पूर्व लड़की देखना शुरू की और श्यामपुरा (सरदारपुर) की 24 वर्षीय सपना को पसंद किया। फिर शादी का दिन प्यार का दिन यानी वेलेंटाइन-डे तय किया था। रविवार को वेलेंटाइन-डे के मौके पर हुए शादी समारोह में दुल्हन पक्ष के आने के लिए वाहन व ठहरने के इंतजाम भी किया। समारोह के लिए जज, वकील व कर्मचारियों ने मिलकर राशि एकत्रित की और संजोग गार्डन में कार्यक्रम किया। विवाह की सभी रस्में पूरी कर कोर्ट परिवार ने वधू पक्ष का स्वागत किया। दुल्हन सपना को रकम (आभूषण) भी चढ़ाई। वहीं दूल्हा बने बहादुर का प्रोसेशन भी निकाला गया। गार्डन में पं. रमाकांत अग्निहोत्री, कोद के सान्निध्य में पाणिग्रहण संस्कार हुआ। शादी समारोह में प्रथम श्रेणी जज सोनल पटेल, जज संदीप जैन, बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र जाट, प्रकाश सराफ, प्रकाश जैन, राजेश गिरवाल, भानुप्रतापसिंह पंवार, तरुण शर्मा शामिल हुए। शिक्षाविद प्रेमकुमार जैन व कैलाश पटेल भी नवयुगल को आशीर्वाद देने पहुंचे।

गृहस्थी चलाने के सामान की भी व्यवस्था की
कोर्ट परिवार ने बहादुर के निवास के लिए कमरे, एक माह के राशन और गृहस्थी चलाने के सामान की व्यवस्था भी पूरी की।

न्यायालयीन परिवार ने कोर्ट के दैवेभो कर्मचारी का पाणिग्रहण संस्कार कराया।

अच्छी खबर
खबरें और भी हैं...