पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूदखाेरों से परेशान व्यक्ति चार माह बाद घर लौटा

सूदखाेरों से परेशान व्यक्ति चार माह बाद घर लौटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा

भास्कर संवाददाता | काछीबड़ौदा

ग्राम का राजेश पिता मोहम्मद हुुसैन 22 अक्टूबर 2015 को सूदखोरों से परेशान होकर घर से बिना बताए चला गया था। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस थाना बदनावर और धार को की थी।

चार माह बाद शनिवार रात राजेश अपने घर लौट आया। राजेश को परिवार के लोगों ने देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मां ने उसे गले से लगा लिया। बच्चे भी पिता को देख लिपटकर खुश हो गए। प|ी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राजेश ने बताया सूदखोर से 15 हजार रु. लिए थे। 6 हजार रु. प्रतिमाह ब्याज के रूप में वसूल कर 15 हजार के मुझसे 2 लाख रुपए ले चुके थे, उसके बावजूद भी 1 लाख रु. की और मांग कर रहे थे। रुपए नहीं देने के कारण जान से मारने की धमकी देने लगे। इस कारण परिवार को छोड़ कर चला गया था।

खबरें और भी हैं...