बैरागी संभागीय अध्यक्ष
बैरागी संभागीय अध्यक्ष
खिलेड़ी| सनातन वैष्णव बैरागी समाज के बदनावर तहसील अध्यक्ष बलराम बैरागी (शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया) को अखिल भारतीय (च.स.) वैष्णव विकास परिषद मुंबई का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया। रतलाम में सामूहिक विवाह सम्मेलन में बैरागी की नियुक्ति अखिल भारतीय वैष्णव विकास परिषद मुंबई के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंतीभाई वैष्णव ने वैष्णव बैरागी समाज विकास समिति के मंच से की।