फिल्म दिखाकर दी सेहत की जानकारी
फिल्म दिखाकर दी सेहत की जानकारी
बदनावर| स्वास्थ्यविभाग द्वारा महिलाओं की सेहत को लेकर निकाला गया ममता रथ खेड़ा पहुंचा। एएनएम केशर जाधव ने ग्रामीण महिलाओं को मंदिर चौक परिसर में डॉक्युमेंट फिल्म दिखाई। आशा कार्यकर्ता भांगवतीबाई, वंदना जोशी, कार्यकर्ता सीमा, दिनेश सोनगरा महिलाएं उपस्थित थी।