पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘एकात्म मानववाद जानने की जरूरत’

‘एकात्म मानववाद जानने की जरूरत’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पं. उपाध्याय की जयंती पर हुई विचार गोष्ठी

भास्करसंवाददाता | धार

पं.दीनदयालउपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विचार संगोष्ठी रखी। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा एवं जिलाध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल थे। वर्मा ने कहा प्रदेश की सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पं. उपाध्याय के कार्यों के संस्मरण भी सुनाए। कहा कि पं. दीनदयाल का प्रारंभिक जीवन दीन-हीन और गरीबों की सेवा से जुड़ा रहा है। हमें एकात्म मानव वाद दर्शन जानने की आवश्यकता है। उनसे प्रेरणा लेकर हम सभी को समाज के सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। स्वागत भाषण युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सन्नी रिन ने दिया। श्याम नायक, मनोज सोमानी, डॉ. शरद विजयवर्गीय, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, दीपक शर्मा आदि ने अतिथि स्वागत किया। संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री कमल यादव ने किया। आभार जिला महामंत्री प्रमोद मानेकर ने माना। नगर भाजपा ने जिला अस्पताल में कुपोषित बच्चों को फल बांटे।

बदनावर|भाजपाने गुरुवार को वार्ड 15 स्थित आंबेडकर भवन में पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई। मुख्य अतिथि विधायक भंवरसिंह शेखावत ने कहा कि आर्थिक चिंतक पं उपाध्याय ने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के बारे में चिंतन किया और भारतीय जनसंघ का गठन किया। अंत्योदय याने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उदय ही उनकी प्राथमिकता रही। डॉ प्रहलादसिंह सोलंकी, मनोज सोमानी, सुभाष धोका, रमेश यादव, राजेश अग्रवाल, शेखर यादव, मोहनसिंह चौहान, धर्मेंद्र शर्मा, आशा सराफ, अमरसिंह मुनिया, अजीज लाला, माधवी सोलंकी, मंचासीन थे। संचालन मुकेश गादिया ने किया। आभार नरेंद्र राठौड़ ने माना। कार्यक्रम में सभी वार्डों से बड़ी संख्या में भाजपा पं. दीनदयाल जी की जयंती मनाई

धार|नेहरूयुवा केंद्र पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती विचार गोष्ठी के रूप में मनाई। वक्ताओं ने पं. दीनदयाल के आदर्शों पर चलने की सलाह दी। मुख्य अतिथि महेंद्र पाल भाटी ने उद्‌घाटन किया। अध्यक्षता जिला युवा समन्वक सुनील पांडे ने की। घनश्याम पटेल, पंकज लोधा, इंद्रजीत परिहार ने विचार रखे। विशेष अतिथि हेमंत सुबीर जिला खेल अधिकारी थे। राष्ट्रीय युवा कौर, युवा मंडल, महिला मंडल ने भाग लिया।

मनावर|पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मान नदी बैराज स्