पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर संवाददाता | बदनावर

भास्कर संवाददाता | बदनावर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बदनावर

पलवाड़ामें एक जनाजा कब्रिस्तान ले जाने के रास्ते को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को दिनभर मामला गर्माया रहा। 700-800 लोगों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए 50 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए। सुबह से शाम तक चले विवाद का वैकल्पिक हल निकाल कर मृत व्यक्ति को दफनाया गया।

75 वर्षीय शफी की मृत्यु हो गई थी। मृतक नायता समाज का था। समाज के लोग जनाजा कब्रिस्तान ले जाने के लिए निजी भूमि से गुजरे। इस पर विवाद हुआ। एसडीएम एकता जायसवाल, एसडीओपी सरिता जावा, तहसीलदार क्षितिज शर्मा, कानवन एसआई प्रकाश सरोते पहुंचे। दोनों पक्ष जिद पर अड़े रहे। थोड़ी देर में सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए। हालात बिगड़ते देख बदनावर, कानवन सादलपुर थाने का पुलिस बल बुलाया गया। कब्रिस्तान पहुंचने के लिए पुराने वैकल्पिक मार्ग को बदलने को लेकर आक्रोश जताया गया। एसडीएम ने बताया 10 लोगों को कब्रिस्तान तक जाने दिया जाकर शव को दफनाने की प्रक्रिया की गई। दोनों पक्षों को समझाइश दी गई है कि रास्ता है या नहीं, इसके लिए तहसीलदार कोर्ट में दावा लगाकर विवाद का हल करवा लें।

पलवाड़ा में विवाद, दिनभर तैनात रहा पुलिस बल