पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राचार्य ने दुर्भावना से छीनी हमारी नौकरी

प्राचार्य ने दुर्भावना से छीनी हमारी नौकरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टोरेटमें मंगलवार को कलेक्टर जयश्री कियावत ने जनसुनवाई की। कुल 175 आवेदन आए। एसडीएम धार नीरज कुमार सिंह, आजाक एसी नीलेश रघुवंशी भी थे। कई मामलों में सीधे अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण के निर्देश दिए।

पॉिलटेक्निक कॉलेज के अनुराग मेहता, नीलेश लाड़ आदि ने शिकायत की कि गत दो साल से अतिथि विद्वान के पद पर कार्यरत थे। इस बार हमें इंटरव्यू में दुर्भावनापूर्ण तरीके से अंक कम देकर नौकरी छीन ली। पुराने अतिथि विद्वान काम कर रहे हैं। ममता पति रामप्रसाद निवासी नौगांव धार ने इंदिरा आवास कुटीर स्वीकृति के लिए अनुरोध किया। कलेक्टर ने धार सीएमओ आधारसिंह से चर्चा कर राजीव गांधी आवास योजना में पात्रता परीक्षण करने के लिए कहा। सरदारपुर के संदला की संजू कुवर पति तेजसिंह ने राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में लाभ दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने जनपद सीईओ से बात कही। बदनावर के शिवगढ़ नि. बद्रीलाल पिता शंकरलाल पैरों से विकलांग है। बस में यात्रा के लिए नि:शुल्क पास प्रदान कराने के निर्देश एआरटीओ को दिए। साबिर खान पिता मुन्नू खान नि. धरमपुरी ने लकवा के इलाज के लिए सहायता मांगी। सरदारपुर के मोरगांव नि. कालूसिंह पूनाजी ने तालाब के वेस्ट वियर के निर्माण में त्रुटि के कारण फसल नुकसान की शिकायत की। कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए। अन्य/समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए। इनमें आपसी विवाद, इलाज के लिए सहायता, अनधिकृत कब्जा हटवाने, रास्ता विवाद, अतिक्रमण, भूमि संबंधी विवादों के मामले, भूमि पर अवैध कब्जा, आवासीय पट्टे, लोन संबंधित मामले शामिल हैं।

तीनसाल की बच्ची को मिलेगा उपचार-धरमपुरी केअय्यूब मंगु खान ने तीन साल की मानसिक पीड़ित बच्ची के लिए सहायता मांगी। इंदौर के डॉक्टर का इलाज चल रहा है, जिसका खर्च अधिक है। कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिए। इलाज नि:शुल्क करवाने की व्यवस्था का आश्वासन दिया गया। साततलाई की विद्याबाई पवन जाट ने शिकायत की कि खेत से सटे एक अन्य व्यक्ति के खेत का बरसात का पानी मेरे खेत में डायवर्ट कर दिया है। कलेक्टर ने अफसरों से मोबाइल पर बात की और फटकारा। तत्काल कार्रवाई के लिए कहा।

जन सुनवाई में कलेक्टर ने शिकायतें सुनी।