पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘निष्कासित लोग पार्टी कार्यालय में कैसे’

‘निष्कासित लोग पार्टी कार्यालय में कैसे’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनावर विधायक रंजना बघेल जाने लगी तो जिलाध्यक्ष ने रोका, भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक के पूर्व मची हलचल

भास्करसंवाददाता | धार

आगामीचुनावों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को हुई जिला कार्यसमिति की बैठक के पूर्व मनावर विधायक रंजना बघेल के तीखे तेवरों से हलचल मच गई। वे जैसे ही पहुंची पारस करनावट को देख नाराज हो गई। आपत्ति लेते हुए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से कहा पार्टी विरोधी काम करने वाले निष्कासित लोग यहां कैसे आए हैं। बघेल जाने लगी तो भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल उन्हें मनाकर कर बैठक में लाए। उनकी आपत्ति के बाद करनावट बैठक में नजर नहीं आए।

बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष उषा ठाकुर के मुख्य आतिथ्य सहकारिता चुनाव के प्रभारी पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा के विशेष आतिथ्य में हुई थी। जिला संगठन मंत्री उमाकांत भार्गव विधायक बघेल भी मंचासीन थीं। स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया। स्थानीय समितियों के निर्वाचन में सभी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका को रेखांकित किया और कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में बड़ी सफलता हासिल की, उसी प्रकार सहकारिता, जिला पंचायत, बदनावर नगर पंचायत में भी विजय पताका फहराना है। ठाकुर ने कहा कि हम सभी राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए बड़ा लक्ष्य लेकर निकले हैं। हमें उस लक्ष्य को पाना है आज हमारा यह सौभाग्य है कि इस देश प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। नेमा ने कहा 17 सितंबर से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। संचालक मंडल के लिए धार जिले में 18 सितंबर को एक साथ भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। यदि किसी ने भी संचालक पद के लिए नामांकन दाखिल किया तो वह अनुशासनहीनता मानी जाएगी। पार्टी तत्काल निर्णय लेगी। संगठन मंत्री भार्गव ने कहा केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद जनता की अपेक्षाएं बढ़ी हैं। आगामी चुनाव भाजपा संगठन की रीढ़ है। बदनावर नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रभारी के रूप में डॉ. प्रहलाद सिंह सोलंकी चुनाव घोषणा पत्र के लिए पूर्व नपा अध्यक्ष रमेश यादव को नियुक्त किए जाने की जानकारी दी। विनोद शर्मा, दिलीप पटोंदिया, करण सिंह पंवार, विधायक कालू सिंह ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल, पूर्व विधायक जसवंत सिंह राठौर, मुकाम सिंह निंगवाल, अशोक जैन, देवेन्द्र पटेल, संभागी