ग्रामीण सड़क पर दौड़ रहे भारी वाहन
सड़क के शोल्डर बैठे हादसे का अंदेशा
बखतगढ़रोड पर शोल्डर बैठ जाने से भी आए दिन हादसे हो रहे हैं। अधिकतर ग्रामीण बाइक से ही बदनावर आना जाना करते है ऐसे में बड़े वाहन के सामने से आते या ओव्हरटेक के दौरान बाइक नीचे उतारते ही स्लिप होने का भय बना रहता है। अन्य सड़कों पर भी ऐसे ही हालात है। ठेकेदार ने रोड पर बारिश पूर्व मेंटेनेंस किया था लेकिन काम चलताऊ होने से शोल्डर फिर बैठ गई है। लोगों ने सुधार की मांग के साथ प्रधानमंत्री सड़कों पर भारी वाहनों के गुजरने पर कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानमंत्री सड़कों पर प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहन बेधड़क गुजर रहे है।
भास्कर संवाददाता | बदनावर
प्रधानमंत्रीसड़क योजना में बने रोड पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध के बावजूद बेधड़क वाहन गुजर रहे है। रोड भी खराब हो रहे हैं, वहीं हादसे का भय बना रहता है। बाइक सवारों की अधिक फजीहत है। प्रतिबंध के बाद कुछ दिनों तक तो सख्ती की गई लेकिन बाद में हालात फिर वैसे ही हो गए। अनेक भारी वाहन चालक तो टोल टैक्स बचाने के चक्कर में भी गुजर रहे है। बखतगढ़ रोड पर भारी वाहनों का आवागमन अधिक है। गत वर्ष कारोदा प्रधानमंत्री सड़क पर साइकल से स्कूल से घर जा रही छात्रा की टैंकर के पहिए में कुचल जाने से मौत हो गई थी। मामले को लेकर भारी बवाल मचा था जिसको लेकर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया था।