पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर के पास गंदगी, लोगों में आक्रोश

मंदिर के पास गंदगी, लोगों में आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदिर के पास गंदगी, लोगों में आक्रोश

बदनावर/ढोलाना | शिवमंदिर बगीचे के पास पसरी गंदगी से ग्रामीण आक्रोशित हैं। कई माह से ऐसे हालात है। अनेक बार शिकायत के बावजूद अनदेखी से ग्रामीणों में गुस्सा है। उनका कहना है कि गंदगी पड़ी है। बारिश के दौरान बदबू फैलने से मंदिर में दर्शन के दौरान एवं बगीचे में बैठना दूभर हो गया है। रोड पर आवागमन के दौरान भी परेशानी है। मंदिर के पास पसरी गंदगी तत्काल हटाने की मांग की गई है।

भागवतकथा में श्रद्धालु उमड़े

बदनावर | सरस्वतीकॉलोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार को रुक्मिणी प्रसंग का वाचन किया गया। कथावाचक पं. मयंक शर्मा ने माखन चोरी की लीला का वर्णन किया। उन्होंने कई महापुरुषों द्वारा कन्या जन्म को र| बताते हुए वर्तमान में हो रही भ्रूण हत्या को रोकने, गोरक्षा करने भगवान द्वारा की गई पर्यावरण सुरक्षा का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण योगेश्वर की एक आंख ज्ञान वैराग्य है। जो गोपियों के शरीर पर पड़ी। उनमें वैराग्य उत्पन्न हुआ। श्रीकृष्ण का जीवन हमें योग भी सिखाता है। जो स्वस्थ जीवन के लिए अतिआवश्यक है। कथा के दौरान संगीतमय भजनों का श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। महिलाएं थिरकने लगीं। कथा सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रोता पहुंच रहे है। समापन बुधवार को होगा।

यात्रासंघ 18 को करेगा प्रस्थान

राजगढ़ | यात्रासंघ 18 सितंबर को 10 दिनी सम्मेद शिखरजी तीर्थ यात्रा के लिए प्रस्थान करेगा। संघ आयोजक शांतिलाल सराफ परिवार है। संघ यात्रा में लगभग 200 तीर्थयात्री शामिल होंगे। तीर्थयात्रियों को शिखरजी की पंच तीर्थ की यात्रा भी कराई जाएगी।

चारतहसीलों को 3.50 लाख रु. पुनर्रावंटित

धार | प्राकृतिकआपदाओं में तहसीलदारों की मांग अनुसार जिले की 4 तहसीलों को कुल 3.50 लाख रुपए पुनर्रावंटित किए गए हैं। धार, सरदारपुर कुक्षी को 50-50 हजार और तहसील बदनावर को 2 लाख रुपए शामिल है। जानकारी अपर कलेक्टर मनोज खत्री दी।

मतदाताजागरूकता शिविर लगाया

कुक्षी | विकासखंडकार्यालय कुक्षी में मतदाता जागरूकता शिविर लगाया गया। सभी बीएलओ ने मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटवाने संशोधन के लिए फॉर्म न. 6,7,8, भरें। नायब तहसीलदार सुनील कुमार डावर एवं अनिल कुमार मंडराह ने मार्गदर्शन दिया। तहसील कार्यालय के राजकिशोर मंडलोई ने विशेष योगदान दिया। महेश