पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बटवाड़िया डेम अभी भी तीन मीटर तक खाली

बटवाड़िया डेम अभी भी तीन मीटर तक खाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर को पेयजल आपूर्ति करने वाले बटवाड़िया डेम में पानी कम संग्रहित हो पाया है।

एक्वाडक्ट लाइन डाली

डेमसे ग्रामीण अंचल में नहर की सुविधा में क्रमश: बलवंती एवं बागेड़ी नदी रोड़ा होने से डेढ़ किमी लंबी लोहे की एक्वाडक्ट लाईनें डाली गई है जिससे मेन एवं सब नहरो के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है।

जल्दभरने की संभावना

^सततपांच इंच बारिश के बाद ही डेम पूरा भर पाने की संभावना है। ऐसा नहीं हो पाने की दशा में नहर को कम पानी दे पाएंगे। नगर की पेयजल योजना भी डेम पर ही आधारित है। एकेकेकरे, कार्यपालनयंत्री सिंचाई विभाग

भास्कर संवाददाता| बदनावर

सिंचाईविभाग का बटवाड़िया डेम अभी भी तीन मीटर खाली है। ऐसे में रबी की फसल की तैयारी कर रहे किसान चिंता में है। यहां से नहरों के जरिये किसानों को पानी दिया जाता है।

झमाझम बारिश के अभाव में डेम नहीं भर पाया। आगामी समय में नहर को कम पानी उपलब्ध होने से सिंचाई के रकबे पर असर पड़ सकता है। बदनावर पेयजल आपूर्ति भी इसी डेम से होती है। लगभग 55 हेक्टेयर में बने डेम में अब तक 4.1 एमसीक्यूएम पानी ही संग्रहित हो पाया है। जबकि संग्रहण क्षमता 7.31 है। तालाब की गहराई 24 मीटर है। डेम से एक मेन एवं 6 सब नहरों के माध्यम से 1150 हेक्टेयर भूमि में किसानो को सिंचाई का लाभ मिलने में आर्थिक संपन्नता बढ़ी है। अब सतत 5 से 6 इंच बारिश की दरकार है जिसके चलते ही डेम लबालब होने से आगामी परेशानी से मुक्ति मिल सकेगी।