- Hindi News
- मतदाताओं के नाम जोड़ने पार्षदों के टिकट वितरण पर हुई बात
मतदाताओं के नाम जोड़ने पार्षदों के टिकट वितरण पर हुई बात
बदनावर| भाजपानगर मंडल की बैठक सोमवार को जीनिंग परिसर में संगठन मंत्री उमाकांत भार्गव की उपस्थिति में हुई। बैठक में बीएलए 2 से नाम बढ़ाने घटाने पर चर्चा हुई। पार्षद पद के लिए उपर्युक्त व्यक्ति के चयन एवं पूर्व पार्षदों को पुन: टिकट देने आदि विषयों पर भी चर्चा हुई। वार्ड प्रभारी नियुक्त किए गए। वार्ड 1 राजेश अग्रवाल, वार्ड 2 प्रजेंद्र भट्ट, 3 सुषमा पाठक, 4 सीमा रावल, 5 राजेंद्र सराफ, 6 आशा सराफ, 7 प्रेमचंद परमार, 8 सुभाष धोका, 9 मोहनसिंह चौहान, 10 धर्मेंद्र शर्मा, 11 जितेंद्र शर्मा, 12 कन्हैयालाल गुर्जर, 13 शकील खान, 14 प्रितेश पंवार एवं वार्ड 15 के लिए शेखर यादव को नियुक्त किया। राजेश अग्रवाल, शेखर यादव, डॉ. प्रहलादसिंह सोलंकी, सुषमा पाठक, आशा सराफ, धर्मेंद्र शर्मा, शकील खान, मोहनसिंह चौहान, सुभाष धोका, रमेश यादव, ताराबाई आजाद, विजयलक्ष्मी शर्मा, प्रजेंद्र भट्ट, जितेंद्र शर्मा, प्रितंश पंवार, सीमा रावल, मितेश शर्मा, श्रीपालसिंह पंवार, प्रवीण चावला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।