आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका धरना देने दिल्ली जाएंगी
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका धरना देने दिल्ली जाएंगी
बदनावर | महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका मानदेय बढ़ाने और स्थायीकरण की मांग को लेकर 15 फरवरी को दिल्ली में आयोजित एक दिनी धरने में शामिल होंगी। इसे लेकर सीडीपीओ परियोजना 1 और 2 को आवेदन के माध्यम से 15 और 16 फरवरी को केंद्र पर अनुपस्थित रहने से सामूहिक अवकाश स्वीकृत करने की मांग की गई है।