जांच करने पर झूठी निकली बाल विवाह की शिकायत
जांच करने पर झूठी निकली बाल विवाह की शिकायत
बदनावर | ग्राम मुलथान में एक नाबालिग के विवाह की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन पर की गई थी। जांच करने पर शिकायत झूठी निकली। बाल विवाह संरक्षण अधिकारी अनूप जैन ने बताया शुक्रवार रात 11 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन पर मुलथान से शिकायत मिली थी कि वहां एक नाबालिग की शादी की जा रही है। जांच दल शनिवार सुबह पुलिस के साथ गांव पहुंचा और गोर्वधनसिंह की पुत्री नितिज्ञा के दस्तावेजों की जांच की। रिकॉर्ड के अनुसार युवती की उम्र 19 वर्ष से अधिक निकली। चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक पंकज सांवले ने बताया इस प्रकार की झूठी शिकायत करने वाले शरारती तत्वों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दल में नीरज सिंह, विपीन गुप्ता व एसआई के.एस. डावर, एएसआई सुशीला अकुट, आरक्षक दुर्गाप्रसाद आदि शामिल थे।