पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सामूहिक विवाह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैदिक पद्धति से 27 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
राठौड़ समाज ने नवीन कपास मंडी में किया अायोजन, पाणिग्रहण संस्कार भी हुआ
राठौड़ समाज का सामूहिक विवाह समारोह नवीन कपास मंडी परिसर में हुआ। समारोह में 27 जोड़े वैदिक पद्धति से परिणय सूत्र में बंधे। पं. बालकृष्ण शास्त्री के आचार्यत्व में पाणिग्रहण संस्कार हुआ। आयोजन का यह 11वां वर्ष था। समारोह में समिति ने समाज के प्रेरणास्त्रोत भगवती पहलवान, लक्ष्मीनारायण राठौड़, रामकिशन राठौड़ मुलथान, बगदीराम राठौड़ धारसीखेड़ा, जगदीश राठौड़ बदनावर, शंकरलाल राठौड़ बिडवाल और रमेशचंद्र राठौड़ बखतगढ़ का सम्मान किया। राठौड़ समाज प्रदेश अध्यक्ष शंभूलाल राठौड़ नवयुगलों को आशीर्वाद देने पहुंचे। सामूहिक विवाह समारोह समिति अध्यक्ष राधेश्याम राठौड़ ने बताया कि वधुओं को मंगलसूत्र, बिछूड़ी, नाक का कांटा, अंगूठी और अन्य घरेलू सामान समिति की और से भेंट किया गया। जानकारी नरेंद्र राठौड़ ने दी।

बदनावर. समारोह में वैदिक रीतियों से विवाह कराया गया।

मालवीय समाज : 15 जोड़ों की हुई शादी

धार |
लेबड़ चौराहे पर शनिवार को मालवीय समाज का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें आस-पास के गांवों के 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

खबरें और भी हैं...