पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों में हैंडपंप बंद, नगर में भी पेयजल व्यवस्था ठप

स्कूलों में हैंडपंप बंद, नगर में भी पेयजल व्यवस्था ठप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काछीबड़ौदा | शासकीय उमावि के पहली से 12वीं तक के छात्र हैंडपंप खराब होने के कारण पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। इसका कारण विद्यालय परिसर में स्थित हैंडपंप का खराब होना है। मैकेनिक ने इसकी रॉड निकाल दी है। मैकेनिक का कहना है कि पीएचई विभाग सरदारपुर से सिलेंडर आने के बाद ही इसे सुधारा जा सकेगा। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि शनिवार को हम बदनावर से सिलेंडर ले आए हैं, पर मैकेनिक व्यस्तता के कारण इसे ठीक नहीं कर रहा है। इधर, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि एक माह से पानी का स्तर घट जाने के कारण यहां का हैंडपंप भी बंद पड़ा है। इस कारण पेयजल संकट गहरा गया है। उल्लेखनीय है कि गांव में पेयजल टंकी से पानी का सप्लाय भी पूर्ण रूप से बंद है।

काछीबडौदा. स्कूल का खराब पड़ा हैंडपंप।

खबरें और भी हैं...