पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेंगू का एक और संदिग्ध मिला

डेंगू का एक और संदिग्ध मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेंगू का एक और संदिग्ध मिला

बदनावर | नगरमें भी डेंगू का एक संदिग्ध सामने आया है। उसे इलाज के लिए बड़ौदा रैफर किया। सरदार पटेल हॉस्पिटल में उमेश श्रीवास्तव (22) नि. सुभाष मार्ग बदनावर को डेंगू के संदेह के चलते रिपोर्ट सरकारी अस्पताल में भेजी गई है। सेंपल जांच के लिए इंदौर मेडिकल कॉलेज भेजा है। दो दिन पूर्व तिलगारा के जगदीश प्रजापत को भी डेंगू जैसे लक्षण मिलने पर इंदौर रैफर किया था। इसके बाद गांव में स्वास्थ्य अमले ने रविवार को 60 घरों का लार्वा सर्वे किया। 24 घरों में दवाई का स्प्रे किया। 16 लोगों की रक्त पट्टियां बनाई थीं। क्षेत्र में लार्वा निगेटिव पाया गया। सीबीएमओ एसएल मुजाल्दे ने बताया सोमवार को संक्रमण की संभावना के चलते स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। जिला मलेरिया सलाहकार रेवचंद कटारे को क्षेत्र में सतत लार्वा एवं फिवर सर्वे के निर्देश दिए हैं।

गंधवानीमें तर्पण कल

गंधवानी | गायत्रीमंदिर पर 24 सितंबर को सामूहिक तर्पण होगा। मोहनलाल पाटीदार ने बताया कार्यक्रम में कोई भी भाग ले सकता है। कार्यक्रम गायत्री परिवार के परिव्राजक प्रकाश भाई करवाएंगे।