पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्ञापन के बाद नगर सुरक्षा समिति सदस्य को हटाया

ज्ञापन के बाद नगर सुरक्षा समिति सदस्य को हटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्ञापन के बाद नगर सुरक्षा समिति सदस्य को हटाया

बदनावर/ढोलाना| ग्रामीणोंद्वारा ज्ञापन के बाद नगर सुरक्षा समिति के विवादित सदस्य को टीआई सुनील गुप्ता ने रविवार को हटा दिया। शनिवार को गांव के लोगों ने टीआई को ज्ञापन दिया था। बताया था कि नगर सुरक्षा समिति सदस्य भगवान मोतीलाल आए दिन लोगों को पुलिस का आदमी होने की बात कहकर डराता धमकाता है। पद के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे इसलिए सदस्यता तत्काल समाप्त करने की मांग की थी। ग्रामीण बसंत पाटीदार, राजेश मुकाती, धनश्याम पाटीदार, देवेंद्र मुकाती, जयंत मुकाती, गोपाल मुकाती, रितेश मुकाती, गोकुल पाटीदार, विकास पाटीदार, योगेश मुकाती, विजय मुकाती, रविंद्र प्रजापति, मुकेश चौधरी आदि ज्ञापन देते वक्त मौजूद थे।

नगरके आवारा पशुओं को भेजेंगे गोशाला

धरमपुरी| नगरके बाजारों में आवारा पशु की भरमार बनी रहती है, जिसके चलते साप्ताहिक हाट के दौरान कई मर्तबा इनका शिकार महिलाएं बनी। समझाइश के बावजूद पशुपालक नहीं माने। इसके चलते अब नगर परिषद ने सख्ती करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। सीएमओ कैलाशचंद्र कर्मा ने बताया नगर में घूमने वाले आवारा पशुओं को अभियान चलाकर गोशाला में छोड़ा जाएगा। नगर में मुनादी भी करवा दी गई है। एसडीएम राजस्व, तहसीलदार और थाना प्रभारी को पत्र भी लिखा है।

सहकारीनेता निराश

बाग| जिलासहकारी केंद्रीय बैंक चुनाव में अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने के लिए भाजपा में भीतरी घमासान चल रहा है। दूसरी ओर बाग के सहकारी नेता निराश हैं। वजह यह है कि कोई संचालक के पद पर भी काबिज नहीं हो पाया। बाग सहकारी संस्था डिफाल्टर की श्रेणी में आने से कोरम पूरा नहीं हो रहा। बरसों से यहां से संचालक नहीं चुना जा सका है।