पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिड़वाल जमीन मामले में एसडीएम ने कलेक्टर को भेजा प्रतिवेदन

बिड़वाल जमीन मामले में एसडीएम ने कलेक्टर को भेजा प्रतिवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिड़वाल जमीन मामले में एसडीएम ने कलेक्टर को भेजा प्रतिवेदन

बदनावर | बिड़वालकी श्रीराम जीनिंग फैक्ट्री की जमीन पर कॉलोनी काटने के मामले में एसडीएम ने कलेक्टर को जांच प्रतिवेदन प्रेषित कर दिया है। भूमि के कब्जे को लेकर मामला न्यायालय में चल रहा है। एक पक्ष जमीन को सरकारी बता रहा है तो दूसरा अपना मालिकाना हक जता रहा है। प्रतिवेदन में बताया है कि यह भूमि वर्ष 1927-28 के सरकारी रिकार्ड में चरनोई अंकित थी। रामचंद्र जीनिंग फैक्ट्री के नाम दर्ज कब हुई इसका रिकार्ड नहीं है। हालांकि यदि कोई पट्टा जीनिंग फैक्ट्री के लिए जारी किया गया है तो इसकी जांच नजूल कार्यालय धार से करवाने का अभिमत दिया है। एसडीएम एकता जायसवाल ने कहा कोई पट्टा जारी किया गया हो, ऐसा कहीं रिकार्ड में दर्ज नहीं है। नजूल कार्यालय धार से अभिमत के लिए प्रतिवेदन भेजा है।