पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद से भी कम वोट अध्यक्ष को मिले

पार्षद से भी कम वोट अध्यक्ष को मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावरनगरीय निकाय में भाजपा को मिली करारी हार की वजह आंकड़े बता रहे हैं। कई नेताओं के स्थानीय वार्डों में पार्षदों को तो अच्छे खासे वोट मिले हैं लेकिन अध्यक्ष के खाते में नहीं गए। तगड़ा भीतरघात सामने आया है।

वार्ड 1 में भाजपा पार्षद संंगीता राठौड़ को 453 वोट मिले। जबकि अध्यक्ष पद के लिए 385 वोट मिले हैं। इस वार्ड में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र राठौड़ निवास करते हैं। वार्ड क्रं 2 में भाजपा पार्षद रंजना यादव को 451 वोट मिले वहीं अध्यक्ष पद के लिए 341 वोट मिल सके। इस वार्ड में पूर्व नपं अध्यक्ष रमेश यादव निवास करते हैं। वार्ड क्रं 4 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी जितेंद्र शर्मा को 353 वोट मिले जबकि अध्यक्ष पद के लिए भाजपा को 358 वोट मिले दोनों वार्ड में पूर्व नप अध्यक्ष प्रेमचंद परमार का प्रभाव है। वार्ड क्रं 5 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी गोपाल मकवाना को 294 वोट मिले। जबकि अध्यक्ष प्रत्याशी को 315 लोगों ने वोट दिए। भाजपा के निर्दलीय प्रत्याशी के बावजूद 26 वोट अधिक मिले। वार्ड क्रं 6 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी चंद्रभान सोलंकी को 400 वोट मिले। भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी धर्मेंद्र शर्मा का गृह वार्ड होने के बावजूद मात्र 483 वोट मिले। वार्ड 7 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी संगीता निनामा को 235 वोट मिले वहीं शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए 266 वोट प्राप्त हुए। वार्ड क्रं 8 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी विनय ठाकुर को 375 वोट मिले लेकिन अध्यक्ष पद के लिए भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी को 329 वोट मिले। वार्ड 9 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी रियाज शाह को 237 वोट मिले। जबकि अध्यक्ष को 32 वोट कम मिले। वार्ड 10 में भाजपा की निधि चौपड़ा को 306 वोट मिले, इस वार्ड में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी को मात्र 258 वोट मिले। इस वार्ड में निवृतमान नपं अध्यक्ष आशा सराफ निवास करती हैं। वार्ड क्रं 11 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी पंकज जायसवाल को 155 वोट मिले। जबकि शर्मा को 274 वोट प्राप्त हुए। वार्ड 12 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी सुनीता प्रजापत को 298 वोट मिले। गत परिषद में पार्षद रहे अध्यक्ष पद प्रत्याशी शर्मा को 300 वोट मिले। वार्ड क्रं 13 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी रंजना ठाकुर को 472 वोट मिले तो इस वार्ड से अध्यक्ष पद प्रत्याशी शर्मा को 379 वोट मिले। वार्ड क्रं 14 में पार्षद प्रत्याशी प्रवीण चावला को 188 वोट मिले तो अध्यक