बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
सांस्कृतिककार्यक्रममें छात्र-छात्राओं का संदेशात्मक प्रस्तुतिकरण जीवन समाज के लिए दिशासूचक है। नशामुक्ति, पारिवारिक सामंजस्य जैसे संदेश समारोह में देना प्रशंसनीय है। यह बात सांई विद्या मंदिर हाई स्कूल खैरोद में वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि एसडीओपी बदनावर सरिता जावा ने कही।
अध्यक्षता जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री ने की। विशेष अतिथि विजय कोठारी, राजेश जोशी, जितेंद्र सोनी, नितिन सांखला, केएस दसाया, जितेंद्र भाटी, अनवर मंसूरी थे। अतिथियों का स्वागत संस्था के संतोष कछवाया, घनश्याम वर्मा, मुकेश छटिया, बलराम चौधरी, संजय प्रजापत, अर्चना पंडागरे, किरण चौधरी ने किया। स्वागत गीत से अतिथि उपस्थित जनसमूह कर अभिनंदन किया गया। छात्र कुणाल तोमर ने मोरिया रे मोरिया भक्ति गीत पर रोचक प्रस्तुति दी। वहीं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम पर सीमा ज्योति ने राजस्थानी गीत रूमाझुमा म्हारो, बोरबंध नखरालो पर, तनु, रितु, पूजा नन्हें विद्यार्थियों ने मोर, कौआ, शेर, चिड़िया, भालू आदि बनकर गीत चुन-चुन करती आई चिड़ियां पर मोहक प्रस्तुति दी। अर्जुन, गौतम, कान्हा, आदर्श, सुमित, श्रवण, देव, अरूणा, उमा, प्रियंका, रवीना, हेमा, आरती, भावना, टीना, दिव्या आदि ने भी प्रस्तुति दी। स्टाफ ने सहयोग दिया। संचालन प्रतिमा बोड़ाना ने किया। आभार घनश्याम वर्मा संतोष कछवाया ने माना।
वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते विद्यार्थी
खैरोद के निजी स्कूल में हुआ कार्यक्रम