पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटाते वक्त मिली शराब से भरी पिकअप

अतिक्रमण हटाते वक्त मिली शराब से भरी पिकअप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिक्रमण हटाते वक्त मिली शराब से भरी पिकअप

सरदारपुर | मंगलवारशाम प्रशासन ने अचानक अतिक्रमण हटाओ मुहिम शुरू कर दी। शाम 6.30 बजे एसडीएम शैलेंद्र सोलंकी, तहसीलदार एआर यादव सरदारपुर बस स्टैंड पहुंचे। अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए तो लोगों ने शेड हटाना शुरू किए। कुछ लोगों ने बुधवार तक समय मांगा तो कुछ गुमटी लेकर चले गए। अस्पताल के सामने से गुमटियां हटवाई। अमला जब बस स्टैंड से होता हुआ बदनावर मार्ग चौपाटी पर पहुंचा तो यहां शराब दुकान पर पिकअप में पेटियां भरी जा रही है। वाहन में भर शराब कहीं नहीं पहुंचाने का प्रावधान होने से पिकअप जब्त कर थाने पहुंचाया।