स्कूली वाहनों की जांच के लिए दल गठित
स्कूली वाहनों की जांच के लिए दल गठित
बदनावर | निजीविद्यालयों में चलने वाले वाहनों की जांच के लिए चार दल गठित किए हैं। बीईओ बीएल पाटीदार ने बताया जांच दल में खेड़ा, भैंसोला, तिलगारा के लिए दल प्रभारी दिनेश दुबे प्राचार्य संदला को बनाया है। नागदा, कानवन, खाचरोदा के लिए नागदा प्राचार्य गणपतसिंह चौहान दल ्रमुख रहेंगे। बखतगढ़, बिड़वाल, कड़ोदकला क्षेत्र के लिए प्रभारी कोद प्राचार्य दुलीचंद शेते को बनाया। बदनावर, मुलथान, ढोलाना, क्षेत्र के लिए कोद हाईस्कूल प्राचार्य मुकेश उपाध्याय दल प्रभारी रहेंगे।