पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तांबे के तार चोरी

तांबे के तार चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तांबे के तार चोरी

धार | मनावरके लंगूर में रविवार रात शिवराम पिता गंगाराम पाटीदार के खेत में रखा जनरेटर तोडफ़ोड़ कर अज्ञात व्यक्ति 10 किलो तांबे के तार चुरा ले गया। पुलिस ने केस दर्ज किया।

मोटरचोरी

धार | कुक्षीके बड़गांव में आरोपी धनसिंह पिता सुखिया इंद्रसिंह पिता चैनसिंह मंडलोई की पानी की मोटर चुरा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज किया।

सल्फासखाई, गंभीर

बदनावर | भुवानीखेड़ामें सोमवार को गोपाल कनीराम सिर्वी (35) के सल्फास खा लेने से गंभीरावस्था में सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। बाद में बड़नगर ले जाया गया। युवक मानसिक रूप से बीमार बताया गया है।

हादसेमें घायल

धामनोद | राऊ-खलघाटफोरलेन पर भेरुघाट में रविवार रात 9 बजे एक हादसे में प्यारसिंह पिता लालसिंह (58) निवासी सोमाखेड़ी घायल हो गया। धामनोद अस्पताल लाया गया।

सांपने डंसा

धामनोद | कपल्याखेड़ीमें रविवार रात 9 बजे नरेंद्र पिता राधेश्याम (35) को घर पर सांप के डंस लिया। उसे धामनोद अस्पताल भर्ती कराया गया।