- Hindi News
- 5 साल में पांच कनेक्शन नहीं दिए, बेकार खड़ी पानी की टंकी
5 साल में पांच कनेक्शन नहीं दिए, बेकार खड़ी पानी की टंकी
बदनावर | ग्रामखाचरोदा में 8 लाख की लागत से बनी पानी की टंकी पांच साल से बेकार खड़ी है। पांच साल में पांच नल कनेक्शन भी नहीं दिए जा सके। गामीण पेयजल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। अनेक हैंडपंप भी बंद पड़े हैं। पंचायत पीएचई दोनों विभाग इसका दोषारोपण एक-दूसरे पर कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया यहां पांच वर्ष पूर्व टंकी बनाई थी, पंचायत एवं पीएचई की लापरवाही के चलते नल जल योजना में तो टंकी से पेयजल सप्लाय होता है और ही नल कनेक्शन दिए जा सके। दो हैंडपंप में से एक बंद पड़ा है। दूसरे में मोटर डालने के कारण समस्या ओर बढ़ गई है। लाखों की लागत से बनी टंकी से पांच नल कनेक्शन भी नहीं दिए गए। नयापुरा रोड पर बनी टंकी की पाइप लाइन टूट फूट जाने के कारण हरिजन आदिवासी मोहल्ले की महिलाओं को आधा किमी दूरी से कीचड़ वाले रोड से जाकर पानी लाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं में नंबर को लेकर आए दिन झगड़े होते रहते हैं।
दोनोंविभागों ने पल्ला झाड़ा
अनुपयोगीटंकी पंचायत को हैंडओवर नहीं की जा सकी। पीएचई के अधिकारी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि पंचायत ने रोड बनाने के दौरान पाइपलाइन तोड़ दी थी। रिपेयर करने के बाद कनेक्शन से जोड़ा जाएगा।
^बरसोंपूर्व बनी टंकी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पीएचई द्वारा टंकी हैंडओवर ही नहीं की गई। लाइन रिपेयर होने के बाद ही पंचायत सुपुर्दगी लेगी। फिलहाल हैंडपंप सुविधा है। मनोहरसिंह,ग्रापंसचिव
^टंकीसे कनेक्शन कर दिया था लेकिन पंचायत ने रोड निर्माण के दौरान पाइप तोड़ दिया। रिपेयर करना पड़ेगा। ओपीजारवाल, पीएचईप्रभारी बदनावर