पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हास्य के चुटकलों से कविता को मारने का प्रयास

हास्य के चुटकलों से कविता को मारने का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदीदिवसपर शब्दोत्व में भोज शोध संस्थान की पत्रिका यशधारा का विमोचन हुआ। मुख्य अतिथि सत्यनारायण सत्तन ने कहा कवि सृष्टि का ब्रह्मा है विष्णु है। जिस प्रकार से आकाशीय मार्ग से शिव की जटा से गंगा का अवतरण हुआ। उसी तरह से लेखक की भावनाएं आकाशीय होती हैं। साहित्य के तेवरों में परिवर्तन रहा है। ऐसा लगता है कि हास्य के चुटकुलों के माध्यम से कविताओं को मारने के प्रयास हो रहे हैं। सत्य को साहित्यकार ही उजागर कर सकता है। विशेष अतिथि डॉ. ओम नागपाल शोध संस्थान सचिव डॉ. दिव्या गुप्ता ने कहा अब युग कैंडिल मार्च का नहीं, सैंडिल मार्च का गया है। समय की मांग है कि नारी सरस्वती और दुर्गा दोनों रूपों को धारण करें।

उन्होंने नई पीढ़ी को भाषा, संस्कृति और विरासतीय सोच से जोड़ने की आवश्यकता बताई। अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य श्रद्धा झा ने कहा सत्य की उपस्थिति ही शब्दों का उत्सव है। साहित्यकार विलक्षण और दैविय शक्ति प्राप्त होता है। वह हृदय तक अपनी बात पहुंचाने की सामर्थ्य रखता है। डॉ. दीपेंद्र शर्मा ने संपादकीय उद्‌बोधन दिया। संस्थान के दो कार्यक्रमों की घोषणा की। बताया अंग्रेजी में उपलब्ध साहित्य और इतिहास की पुस्तकों का हिंदी अनुवाद कर उसे श्रोताओं को उपलब्ध करवाया जाएगा। शब्दों का संग्रहालय हिंदी के लेखकों के स्व हस्ताक्षरित फोटो, उनकी हस्तलिखित रचना, उनकी आवाज और हस्तरेखाओं को संग्रहित करेगा। अतिथि परिचय राजेश शर्मा ने दिया। स्वागत भाषण डॉ. श्रीकांत द्विवेदी ने दिया। स्वागत गीतकार राधाकृष्ण बावनिया, निवेदिता शर्मा और विभा जैन ने किया। प्रबोध मिश्र बड़वानी, वाहिद खान पठान, अनिता मंडलोई इंदौर, अनिता मुकाती, जया शर्मा देवयानी नायक झाबुआ ने सम्मान किया। कला दीर्घा के प्रभारी अनूप श्रीवास्तव का मलेशिया आमंत्रण और रिफ्लेक्शन आर्ट गैलरी में एकल प्रदर्शनी के लिए अतिथियों ने सम्मान किया। आभार प्रदीप नवीन ने माना। समापन पं.गोपाल जोशी अभय किरकिरे के राष्ट्रीय गान से हुआ। संचालन प्रवीण शर्मा ने किया।

कुक्षी|निमाड़केम्ब्रिज हायर सेकंडरी स्कूल कुक्षी में हिंदी दिवस पर कवि सम्मेलन हुआ। अतिथि मुंबई के कवि वाहेगुरु भाटिया फिरोज सागर थे। स्वागत परिषद सदस्य पूर्णिमा झंवर एवं सावन पाटीदार ने किया। अतिथि परिचय कपिला गुप्ता ने दिया। सरस्वती वंदना संस्था बच्चों ने प्रस्तुत की। भ