- Hindi News
- निर्वाचन में कष्टप्रद हो सकती है लापरवाही
निर्वाचन में कष्टप्रद हो सकती है लापरवाही
कार्यको सतही तौर पर देखने से त्रुटियों की संभावना बनी रहती है। सरकारी कार्य को गंभीरता से लें। उसे मेन्युअल मैनर में नहीं रखें। अतिविश्वास भी परेशानी का सबब बन सकता है। निर्वाचन में लापरवाही कष्टप्रद हो सकती है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों को पढ़कर पालन करें। पीठासीन सर्वोपरि होता है। भीड़ अनियंत्रित हो, व्यवधान आए इसके लिए कठोर रहे ताकि मतदाता निर्भय होकर निष्पक्ष मतदान में हिस्सा ले सके। यह बात सोमवार को जनपद सभागृह में प्रेक्षक अवधनारायण तिवारी ने सभी विभाग प्रमुखों से कही। जिला उप निर्वाचन अधिकारी जितेंद्रसिंह चौहान ने कहा स्थानीय नगर परिषद निर्वाचन में इस बार ईवीएम मशीनों से मतदान होगा। पार्षद एवं अध्यक्ष पद के लिए अलग अलग मशीनें लगेंगी। प्रयास ऐसे हो कि वोटर निर्भिक होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। मुनादी एवं प्रशिक्षण के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने की बात भी कही।
नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
बैठक में झपकी ले रहे थे अधिकारी
बैठक के दौरान झपकी ले रहे एक अधिकारी को फटकार भी लगाई। एसडीएम एकता जायसवाल, एसडीओ कृषि एसएस तोमर, सीईओ संजय तिवारी, तहसीलदार क्षितिज शर्मा, नायब तहसीलदार राकेश सस्तिया, सीएमओ दामोदर चौधरी मंचासीन थे। जिला मास्टर ट्रेनर एचएस कुशवाह, गजेंद्र उज्जैनकर एवं दिनेश दुबे ने प्रशिक्षण दिया। बाद में प्रेक्षक ने नगर के सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिए।