पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरंजा निर्माण के लिए भूमिपूजन आज

खरंजा निर्माण के लिए भूमिपूजन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरंजा निर्माण के लिए भूमिपूजन आज

धार| गोविंदपुराके गवला में परफारमेंस ग्रांट फंड से बाउंड्रीवाल निर्माण एवं गांव के प्रमुख मार्ग पर खरंजा निर्माण के लिए भूमिपूजन 14 दिसंबर सुबह 11 बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि विधायक भंवरसिंह शेखावत होंगे। विशेष अतिथि खेमराज पाटीदार, प्रहलाद सोलंकी, नारायण पटेल, अशोक चौधरी, जसवंतसिंह नवासा, नागुसिंह दरबार, रमेश पटेल, राधू वसुनिया, मोहनसिंह राजावत, चतरसिंह ठाकुर, जगदीश कामदार रहेंगे। अध्यक्षता जनपद निर्माण समिति अध्यक्ष लियाकत पटेल करेंगे। जानकारी सचिव राजेश वर्मा ने दी।

जिलाएवं तहसील कार्यकारिणी का गठन

धार | मप्रआजाद अध्यापक संघ की जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। संघ जिलाध्यक्ष ओपी राठौर ने प्रांतीय सचिव जावेद खान एवं प्रांतीय विधिक सचिव सुफल तिवारी की अनुशंसा पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष कैलाशचंद्र निनामा, उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह रावत, गुलाबसिंह मुजाल्दा, जिला सचिव कालुसिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष प्रदीप तिवारी का मनोनयन किया। साहित्यिक एवं समाचार संपादन प्रकोष्ठ जिला संयोजक गोपाल कौशल एवं जिला विकलांग प्रकोष्ठ संयोजक महादेव राजवाल को मनोनीत किया है। धार तहसील अध्यक्ष पर मनीष खांडेकर, मनावर तहसील अध्यक्ष अजय पाटीदार, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमसिंह चौहान, उमरबन ब्लॉक अध्यक्ष ललिता जायसवाल, नालछा ब्लॉक अध्यक्ष सुगदारसिंह अखाड़े, बदनावर तहसील अध्यक्ष इंद्रजीतसिंह नाथावत, धरमपुरी तहसील प्रभारी तेजपाल पंवार, सरदारपुर तहसील प्रभारी बसंत राठौर को मनोनीत किया गया है।

भोपावरमें पौष दशमी पर तीन दिनी मेला 16 से

रिंगनोद | पांचकिमी दूर प्राचीन जैन तीर्थ भोपावर में पार्श्वनाथ जन्म कल्याण उत्सव 16 से 18 दिसंबर तक मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के तहत नवपद पार्श्वनाथ पंचकल्याण पूजा, प्रतिदिन भगवान की सुंदर अंगरचना, रात में भक्ति संगीत, वरघोड़ा स्वामीवात्सल्य होगा। मेले में दूरदराज से सैकड़ों दुकानें, चकरी, झूले, मौत का कुआं, सर्कस एवं खिलौने की दुकानों के साथ खाने-पीने की दुकानें लग गईं। मेले पर गुजरात, महाराष्ट्र राजस्थान के समाजजन शामिल होंगे।

‹ØêÊæ §UÙÕæò€â