पंच-सरपंचों को प्रमाण पत्र बांटे
कुक्षी| पंचायतचुनाव के दूसरे चरण में जनपद पंचायत कुक्षी के नवनिर्वाचित पंच तथा सरपंचों को प्रमाण पत्र बांटे। रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मंडराह, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अनुज गुप्ता, प्रेक्षक प्रतिनिधि वर्मा, मीडिया प्रभारी मनोहर गोयल एवं पंचायत इंस्पेक्टर जीएल कटारे की उपस्थिति में निर्वाचन की घोषणा की। प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। जनपद पंचायत कुक्षी अंतर्गत कुल 37 ग्राम पंचायतें हैं। 13 जनपद पंचायत वार्ड हैं। जिला पंचायत वार्ड निर्वाचन क्षेत्र है। पंचों में 420 निर्विरोध पंच निर्वाचित हुए हैं। 136 पर पंचों का निर्वाचन की घोषणा तथा 37 पंचायतों में सरपंचों को घोषणा रिटर्निंग ऑफिसर ने की प्रमाण-पत्र दिए। संचालन मनोज साधु ने किया।
बदनावर/नागदा|ग्रामपंचायत नागदा में जीती मांगुबाई गोवर्धन राठौर को रिटर्निंग अधिकारी एसएन दर्रो ने प्रमाण पत्र दिया।
कुक्षी. रिटर्निंग ऑफिसर ने विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए।
नागदा. मांगुबाई को प्रमाण पत्र देते रिटर्निंग आॅफिसर।