बदनावर में शुरू हुई फल-सब्जी मंडी
मटरफली-250 कट्टे 20 से 35 रुपए प्रति किलो
टमाटर- 2500 कैरेट 200 से 275 रु. प्रति कैरेट
पत्ता गोभी- 150 कट्टे 5 से 6 रुपए प्रति किलो
प्याज- 50 कट्टे 10 से 15 रुपए प्रति किलो
भास्कर संवाददाता| बदनावर
नएकपास मंडी परिसर में गुरुवार को फल सब्जी मंडी का आगाज हुआ। मंडी अध्यक्ष अमरसिंह मुनिया ने कहा क्षेत्र में फल सब्जी के तहत प्याज, लहसुन, आलू, टमाटर, मिर्ची का उत्पादन प्रचुर मात्रा में होता है, पूर्व में भी मंडी समिति द्वारा फल सब्जी मंडी लघु स्तर पर शुरू की गई थी लेकिन अधिक समय तक नहीं चल पाने से बंद करना पड़ी थी लेकिन इस बार क्षेत्र के ही बड़े व्यापारियों की रुचि के परिणाम स्वरूप पुन: मंडी प्रारंभ हो सकी है। सब्जी उत्पादक किसानों को इसका भरपूर लाभ मिल सकेगा। उपाध्यक्ष लक्ष्मीकुंवर चौहान, सदस्य शांतिलाल सिर्वी, नारायण कामदार, रणछोड़ डामर, कैलाश पाटीदार, इंदरसिंह सोलंकी, अशोक अग्रवाल, राधेश्याम हारोड़, विधायक प्रतिनिधि ईश्वरलाल पाटीदार, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, रमेश पटेल आदि मौजूद थे। अतिथि स्वागत सचिव एसएस परमार ने किया।
12लाइसेंस दिए गए-मंडी केशेड में माल खरीदने के लिए अभी मंडी समिति ने 12 लोगों को लाइसेंस जारी किए हैं। ये लाइसेंस धारी पहले किसानों से माल खरीदेंगे। बाद में थोक में बाहर के व्यापारियों को बेचेंगे। व्यापारी को माल का दाम किसान को नकद भुगतान करना होगा। प्रतिदिन मंडी में दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक उपज की नीलामी होगी।
अव्यवस्थाके बीच मंडी चालू -मंडी समितिने इस परिसर में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं की है। बाहर से आए किसानों को पेयजल के लिए भटकते देखा गया। मंडी शेड में चढ़ने के लिए सीढ़ी का प्रबंध नहीं किया है। व्यापारियों ने सुविधा के लिए पटिया अवश्य लगा दिया लेकिन इससे हादसे का भय था। परिसर में बना रोड उखड़ने से धूप उड़ रही है।
^पानीके लिए टंकी रखवा देंगे। सीढ़ियों का निर्माण भी किया जाएगा। कोई भी परेशानी नहीं होने देंगे। एसएसपरमार, मंडीसचिव बदनावर