पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढहाया दो मंजिला मकान

ढहाया दो मंजिला मकान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरदारपुर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, कच्चा कब्जा भी हटाया

अतिक्रमणके खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला भवन ढहा दिया गया। कई अन्य पक्के मकानों पर भी जेसीबी चली। कच्चे मकान भी तोड़े गए। भारी नोंकझोक और गुहार के बाद एसडीएम ने कुछ अतिक्रमणकर्ताओं से 500 रुपए के स्टॉम्प पर शपथ पत्र लिखवाकर एक महीने की मोहलत दी।

सुबह 10.15 बजे जब कार्रवाई शुरू हुई तो लोगों को लगा कि आम दिनों की तरह समझाइश के साथ मामला शांत हो जाएगा लेकिन एसडीएम शैलेंद्र सोलंकी दो जेसीबी, पुलिस फोर्स और राजस्व-निकाय के पूरे अमले के साथ आए थे, जिन्होंने किसी की एक सुनी। बस स्टैंड से मुहिम शुरू की, यहां शेड आदि हटाने के बाद अस्पताल के सामने कुछ झोपड़े हटाए गए। शिवाजी मार्ग पर भी अतिक्रमण हटाया। बदनावर चौपाटी पर घनश्याम बैरागी का दो मंजिला मकान दो जेसीबी की सहायता ढहाया गया, तो बड़ी संख्या में लोग कार्रवाई देखने उमड़ पड़े। मकान नीचे आया तो एक बिजली के खंभे को चपेट में ले लिया और सारे तार नीचे गिरे। मकान का कुछ हिस्सा जेसीबी पर गिरा, जेसीबी भी फंस गई। हालांकि बिजली पूर्व से ही बंद करवा दी गई थी। इसी लाइन में अन्य मकान भी गिराए गए। पुलिसकर्मी बाबू का मकान के आगे भी अतिक्रमण किया हुआ था, यह भी तोड़ा गया। कई जगह नोंकझोक की स्थिति बनी। कुछ अतिक्रमणकर्ताओं ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा। महिलाओं के विलाप को देखते हुए एसडीएम ने कुछ अतिक्रमणकर्ताओं से 500 रुपए के स्टाम्प पर शपथ पत्र लिखवाया कि एक महीने में अतिक्रमण खुद तोड़ लेंगे। एसडीएम ने चेताया कि समयावधि में नहीं हटाया तो फिर आएंगे। पूर्व में ही सभी अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस दे दिए गए थे।

बदनावर चौपाटी के समीप सरकारी जमीन पर बने मकान के पक्के हिस्से को ढहाती जेसीबी।