- Hindi News
- गांगी नदी के पास मिला होस्टल से लापता छात्र
गांगी नदी के पास मिला होस्टल से लापता छात्र
चेहरे पर चोट के निशान मिले, लोगों ने की मदद
भास्करसंवाददाता| बदनावर
सरस्वतीकॉलोनी होस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाला कक्षा नौवीं का छात्र गोविंद भारतसिंह बुधवार रात गांगी नदी के पास मिल गया। उसके चेहरे पर चोंट के निशान थे। नदी के पास रोता देखकर लोग जमा हो गए थे। इस बीच गोविंद की तलाश में परिजन उधर से गुजरे एवं भीड़ देख रुके तो मालूम चला। गुरुवार को पुलिस थाना लाकर बयान एवं मेडिकल कराया। गोविंद ने बताया कि होस्टल में 23 छात्र हैं।
मंगलवार सुबह सभी नीचे चाय पीने गए थे। वह कमरे की सफाई कर रहा था कि होस्टल संचालक नवीन शर्मा आए और अन्य काम बताए। उनसे कहा कि स्कूल का टाइम हो गया है तो मारपीट कर सिर दीवार से टकरा दिया। किसी को नहीं बताने की धौंस भी दी। भय के कारण बैग लेकर निकला लेकिन स्कूल नहीं जाते हुए बस में बैठ गया। कानवन के पास पहुंचते ही तबीयत बिगड़ने लगी। दिनभर कराहता रहा, रात में और डर लगा तो रो रहा था कि लोग जमा हो गए।
यह पूछने पर कि घटना की जानकारी परिजन या अन्य किसी को क्यों नहीं दी तो बताया कि सर की धौंस के कारण डर गया था। उधर नवीन शर्मा ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है।
घटनाक्रम बताता छात्र गोविंद।