पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदनावर नगर परिषद में पीआईसी गठित

बदनावर नगर परिषद में पीआईसी गठित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर| नगरपरिषद अध्यक्ष अभिषेक मोदी ने प्रेसीडेंट इन काउंसिल (पीआईसी) गठित की। विभाग प्रभारी तथा विभाग के सलाहकार सदस्य बनाए। कांग्रेस के साथ एक निर्दलीय को भी पीआईसी में लिया गया। आवास, पर्यावरण, लोक निर्माण एवं जलकार्य का प्रभारी पार्षद साजिद खान को बनाया गया। सलाहकार सदस्य में पार्षद अब्दुल खालिद, दीपक जाधव, नंदीबाई को बनाया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य का सभापति शीतल पगारिया को प्रभारी बनाया। अब्दुल खालिद, नंदीबाई, सोनू प्रकाश निनामा को सलाहकार सदस्य बनाया गया। राजस्व तथा बाजार विभाग का प्रभारी प्रकाश मकवाना को बनाया। पार्षद दीपक जाधव, नंदीबाई, सोनू प्रकाश निनामा को सलाहकार बनाया। शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण विभाग का प्रभारी निर्मल वर्मा को सलाहकार सदस्यों में पार्षद दीपक जाधव, सोनू प्रकाश निनामा, अब्दुल खालिद को शामिल किया गया। पुनर्वास, नियोजन, विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग में प्रभारी पार्षद धर्मा कैलाश सिर्वी को सलाहकार सदस्य अब्दुल खालिद, दीपक जाधव, नंदीबाई को बनाया गया।









जानकारी सीएमओ सुरेश त्रिवेदी ने दी।