कब्जे से तालाब की पाल फूटने का खतरा
नंदरामचोपड़ा स्कूल के सामने ग्राम पंचायत खेड़ा के तालाब की पाल फूटने का खतरा बढ़ गया है। अवैध रूप से कब्जा कर पाल को क्षतिग्रस्त किया जा रहा हैं। अतिक्रमण करने वाले लोग पाल पर बड़े-बड़े गड्ढे कर रहे हैं। इससे पाल खोखली होने का खतरा है। पूरी पाल पर अतिक्रमण पसर गया है।
मवेशियों के आने जाने के सारे रास्ते बंद किए जा चुके हैं। इस संबंध में ग्राम पंचायत खेड़ा ने संज्ञान लिया है। एक ज्ञापन एसडीएम एकता जायसवाल को सौंप अवैध कब्जाधारियों को हटाने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है। सचिव ने यह भी बताया कि पाल टूटने की स्थिति में अवैध कब्जा करने वाले लोगों की जान भी जा सकती है।
ज्ञात हो कि छोटा तालाब चौपाटी-बस स्टैंड स्थित होकर यह जमीन करोड़ों रुपए की है। कब्जाधारियों द्वारा लालच में आकर जान जोखिम में डाली जा रही है। पहले यहां एक-दो गुमटी थी लेकिन पिछले एक सप्ताह में 15-20 लोगों ने अवैध कब्जा किया जा चुका है। पाल पर बड़े- बड़े निर्माण काम हो रहे है।
बदनावर. अतिक्रमण कर बनाई झोपड़ी डाली जा रही मुरम। नियमों की अवहेलना कर काटे गए पेड़।