तिरला जनपद में त्रिकोणीय जनाधार
तिरला जनपद में त्रिकोणीय जनाधार
तिरला | जनपदपंचायत तिरला में त्रिकोणीय जनाधार आया। 6 बीजेपी, 5 कांग्रेस 3 निर्दलीय उम्मीदवार जीते। उकाला, आमला, मोहनपुरा, सेमलीपुरा, अंजनाई, बोधवाड़ा से बीजेपी, जूनापानी, सीतापाट, धामंदा, तिरला, कोठड़ा से कांग्रेस सलकनपुर, चिकल्या आहू से निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। जनपद क्षेत्र क्र. 10 से कांग्रेस प्रत्याशी गजराबाई बलवंतसिंह चौहान ने बीजेपी प्रत्याशी आरती ओंकार पटेल को 139 मतों से हराया। विजय जुलूस निकाला गया।
खिलेड़ी| जनपदबदनावर के निर्वाचन क्षेत्र 23 से कांग्रेस की ग्यारसी बाई राधेश्याम मेड़ा जीत। खिलेड़ी में जमकर आतिशबाजी की गई। जिला पंचायत क्षेत्र 4 पर कांग्रेस की लक्ष्मी गोविंद पाटीदार की विजय के चलते जश्न मना।
पिंजरायामें भाजपा समर्थित सरपंच
धार | ग्रामपंचायत पिंजराया में भाजपा समर्थित रमेश ड्राइवर सरपंच बने। पहली बार भाजपा का परचम लहराया। सभी पंच निर्विरोध चुने गए। जानकारी महिपालसिंह पिंजराया ने दी।