- Hindi News
- पंच बनी महिला की मौत, स्वाइन फ्लू की आशंका
पंच बनी महिला की मौत, स्वाइन फ्लू की आशंका
अज्ञात लड़की का शव डेम में मिला
धार | तुर्कबगड़ी की एक महिला की पंच बनने के अगले दिन मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से मौत का अंदेशा है। महिला के पति ने बताया सर्दी-खांसी और सांस लेने में तकलीफ थी। 5 फरवरी को हाथ पकड़ कर वोट डलाने ले गए थे। शाम को पंच भी चुन ली गई लेकिन 6 फरवरी को तबीयत बिगड़ गई। धार के निजी अस्पताल लाए, जहां डॉ. सेनगुप्ता ने स्वाइन फ्लू होने का अंदेशा जता कर इंदौर के एमवायएच ले जाने को कहा। वाहन में लेकर पाटीदार तिराहे स्थित हॉस्पिटल से जिला अस्पताल तिराहे तक आए ही थे कि दम तोड़ दिया। देलमी सचिव हरिसिंह चावड़ा ने बताया मैंने बीमारी से गांव में खतरे का अंदेशा जताते हुए पीएम करवाने की सलाह दी थी लेकिन परिजन के दबाव में पोस्टमार्टम नहीं करवाया। महिला के पति को भी बुखार रहा था, जिसकी हालत अब ठीक है। परिजन कह रहे हैं कि एमवाय अस्पताल पहुंचे ही नहीं, जबकि सीएमएचओ डॉ. वंदना खरे का कहना है महिला को पाटीदार अस्पताल से एमवाय रैफर किया गया था, वहां से उसकी जांचें भी हुईं, जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। सीबीएमओ के पास एमवाय यहां का रिकार्ड है।