पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदनावर जनपद में भाजपा कांग्रेस ने 12 12 पद जीते

बदनावर जनपद में भाजपा-कांग्रेस ने 12-12 पद जीते

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईवीएममतगणना में जो परिणाम आए, उसमें भाजपा कांग्रेस का पलड़ा बराबरी का रहा। जिला पंचायत की दो-दो सीट दोनों ने जीती। जनपद में भी 12-12 सीट से बराबर रहे। एक निर्दलीय जीता।

वार्ड 3 में कशमकश रहा। भाजपा के परमानंद पाटीदार ने कांग्रेस के अभिषेकसिंह राठौर को 136 मतों से हराया। नप अध्यक्ष अभिषेक मोदी के काका विमल मोदी तीसरे स्थान पर रहे। पराजित प्रत्याशी डॉ. सिंह ने पुनर्मतगणना करवाई लेकिन परिणाम पूर्ववत रहा। जिला पंचायत में भाजपा के रजनीश मालवीय भी जीते। कांग्रेस से मोनिका दिनेश गिरवाल, लक्ष्मीबाई गोविंद पाटीदार चुन कर जिपं पहुंची। भाजपा के शिवरामसिंह रघुवंशी, कलाबाई गोपाल माली कोद को हार का सामना करना पड़ा। ध्रूवसिंह राठौर बिड़वाल, ओपीबना गाजनोद, नीता हितेंद्र पुरोहित प्रकाश सांवत उनकी भाभी शैलाबाई सावंत भी जीती। कांग्रेस की ओर से मनीष पाटीदार, संजय मुकाती, संतोष बाई छपनिया जीते।

यूंआया मतगणना रोमांच

जिलापंचायत के वार्ड 3 में अंतिम मतदान केंद्र की गणना होना थी और पाटीदार मात्र 42 मतों से ही आगे थे। कुछ क्षणों के लिए पूरे हॉल का माहौल ही बदल गया। उपस्थित सैकड़ों लोग यह जानने को उत्सुक दिखाई दिए कि अंतिम मतदान केंद्र पर कौन विजयी रहेगा। बामनसुता गांव के मतदाताओं ने पाटीदार को अधिक मत देकर 136 मत से जीत में अहम भूमिका निभाई। दोपहर बाद विजयी उम्मीदवारों ने जुलूस निकाले। जनपद क्षेत्र डेलची से तीन रोशनीबाई होने से पहले गलत आंकड़े लिखने पर जीत की खबर आई। अंतिम परिणाम कनीबाई लखन ने 131 मतों से जीत दर्ज की। सबसे अधिक जीत का आंकड़ा ध्रूवसिंह का 1700 से अधिक रहा। उमरबनजनपदपंचायत की मतगणना में भाजपा ने बाजी मारी। जनपद की 22 में से 18 सीटों पर भाजपा 4 पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते।

बदनावर. परिणाम आने के बाद खुशी से झूमते जिपं वार्ड 3 प्रत्याशी परमानंद पाटीदार के समर्थक।