पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिनवाणी बताती है मुक्ति का मार्ग

जिनवाणी बताती है मुक्ति का मार्ग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिनवाणी बताती है मुक्ति का मार्ग

बदनावर/बखतगढ़| जिनवाणाीभव भ्रमण से मुक्ति का मार्ग बताती है। देव, गुरु, धर्म पर सच्ची श्रद्धा रखने वाला परम मोक्ष लक्ष्य को प्राप्त करता है। पुनवानी होने पर ही जिनवाणी श्रवण का लाभ मिलता है। जिनेश्वर देव की वाणी भव परिभ्रमण से मुक्ति का मार्ग बताती है।

यह बात सौभाग्य कुल दिवाकर संत प्रकाशमुनि ने शनिवार को धर्मसभा में कही। कहा कि धर्म ही सच्ची राह दिखाता है, धर्म आराधना भी विवेकपूर्ण होना चाहिए। पंडित र| प्रमोदमुनि, दर्शनमुनि, साध्वी रमणीककुंवरजी, चंदनाश्रीजी, लाभोदयाश्रीजी के मंगल प्रवेश पर श्रावक श्राविकाओं ने प्रवचन, दर्शन एवं मांगलिक का लाभ लिया। धार्मिक प्रश्न कर जिज्ञासा भी शांत की। बाद में संयमी आत्माओं ने बदनावर के लिए विहार किया।