13 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
जाट समाज का सामूहिक विवाह समारोह हुआ
जाटसमाज का तीसरा सामूहिक विवाह समारोह रविवार को मंडी परिसर में हुआ। 13 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सान्निध्य पं. चंद्रशेखर शास्त्री धार ने दिया। जाट समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गौरा, जिलाध्यक्ष डॉ एके चौधरी, भोपाल जाट महासभा अध्यक्ष हरनारायण जाट, यूपी प्रदेश अध्यक्ष बीएस अहलावत, हरियाणा के मूलचंद दहिया, राजस्थान के राकेश फैजदार नव दंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे। मंचीय कार्यक्रम में अतिथियों ने समाज एकता पर बल दिया एवं प्रदेश स्तर पर ट्रेनिंग सेंटर खोलने का निर्णय भी लिया, जहां समाज के बच्चों को विशेष क्षेत्रों के लिए ट्रेनिंग सुविधा मुहैया की जाएगी। स्वागत भाषण डॉ. आरएस जाट ने दिया।
जाट समाज के तीसरे सामूहिक विवाह समारोह में शामिल जोड़े समाजजन।