सैयदना साहब के जन्मदिन पर निकाले जुलूस
दाऊदीबोहरा समाज ने सैयदना साहब मो. बुरहानुद्दीन के जन्मदिन पर चल समारोह निकाला गया। बैंड बाजों पर ‘अबके बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे’ आदि देश भक्ति गीत बजाए गए। स्वच्छ भारत सुंदर भारत के नारे लगाए। आगे मदरसा के बच्चे झंडे लेकर चल रहे थे। पीछे बाइक सवार थे। दो घुड़सवार भी साथ थे। ईज्जी स्काउट बैंड पर मधुर प्रस्तुतियां दी गई। बोहरा बाखल स्थित मसजिद से शुरुआत हुई। धोबीवडली, सदर बाजार, बस स्टैंड, चामुंडा चौक, गांधी चौक होते पुन: बाखल पहुंचे। जगह-जगह स्वागत किया। सदारत आमिल साहब मु. नजमुद्दीन भाई शाकिर की रही। वली शेख मुस्तफा भाई, शेख फिदा हुसैन, शेख फतेह अली, मुस्तफा भाई, अब्बास भाई और अंजुमने बदरिया जमात के सेकट्री जोहर भाई जिनवाला सहित समाजजन मौजूद थे। सोमवार को जन्मदिन मनाया जाएगा। मीडिया प्रभारी हुजैफा जिनवाला ने बताया 14 फरवरी को बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।
बदनावर| बोहरासमाज ने रविवार को सैयदना साहब मो. बुरहानुद्दीन की सालगिरह मनाई। आंबेडकर चौराहे से आमिल शेख इब्राहिम खुमोशी के आतिथ्य में चल समारोह निकाला। पांच अश्व सवार एवं बग्घियां आगे चल रही थीं। जमकर आतिशबाजी भी की गई। जवाहर मार्ग स्थित बोहरा मसजिद पर समापन हुआ। मुश्ताक भाई, अब्दुल हुसैन भाई, खोजेम भाई, फिरोज भाई, यूसुफ भाई, काईद भाई, अब्दुल कादिर, नजमुद्दीन बोहरा, जोहरभाई सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल थे।
राजोद. बोहरा बाखल स्थित मसजिद से निकाले जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए