- Hindi News
- जूते पर कील ठोकने के ठीये से सिर फोड़ा, गंभीर
जूते पर कील ठोकने के ठीये से सिर फोड़ा, गंभीर
जूते पर कील ठोकने के ठीये से सिर फोड़ा, गंभीर
धार | हटवाड़ाचौराहे पर मंगलवार को जूते-चप्पल सुधारने वाले झगड़ लिए। बबलू पिता रब्बू ने जूते पर कील ठोकने का लोहे का ठिया सुरेश पिता शंकरलाल के सिर पर दे मारा। उसे गंभीर चोट आई। जिला अस्पताल भर्ती किया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस के अनुसार पूर्व में सुरेश चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर के समीप दुकान लगाता था। कुछ दिनों से बबलू बैठने लगा। सुरेश ने किराया मांगा तो उस पर हमला कर दिया। प्राणघातक हमले की धारा में केस दर्ज किया है।
हादसेमें घायल ने तोड़ा दम
बदनावर | डेलचीरोड पर 18 सितंबर की रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शंकरलाल नानूराम प्रजापत (55) छौकला ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। बाइक से गाय के टकरा जाने से स्लिप होने पर शंकरलाल गंभीर घायल हो गए थे। इंदौर में इलाज चल रहा था। तबीयत अधिक बिगड़ जाने से बड़ौदा ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में मौत हो गई।
झगड़ेमें 6 घायल
धार | अमझेराथाना क्षेत्र के दसाई में गोबर हटाने के झगड़े में मंगलवार सुबह 8 बजे 6 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार एक पक्ष के ममताबाई पति राजेंद्रदास, संगीता, दयाल किरण तथा दूसरे पक्ष से रामूबाई अंगूरबाला घायल हुई।
45लाख की चोरी : कॉल डिटेल से जांच को मिली दिशा
बाग | 6दिन पूर्व मुख्य मार्ग स्थित ज्वेलरी दुकान में हुई 45 लाख की चोरी के मामले में पुलिस को जांच की दिशा मिल गई है। बताया जाता है आने वाले दो से तीन दिन में मामले का पर्दाफाश हो सकता है। चोरी की घटना वाली रात्रि में बाग क्षेत्र से हुए मोबाइल कॉल की डिटेल को पुलिस खंगाल रही है। इसी के जरिये कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू की गई है। समीपस्थ महाकालपुरा में हुई डकैती को लेकर भी आरोपी पहुंचने की खबर सूत्र दे रहे हैं। बीते तीन दिनों से बाग पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बताया जाता है कुछ चोरी के दुपहिया वाहन भी मिले हैं। हालांकि अभी अफसर किसी भी चीज की पुष्टि करने से बच रहे हैं।
बदनावरक्षेत्र में डेंगू का तीसरा संदिग्ध
बदनावर | डेंगूका एक और संदिग्ध मरीज सामने आया। महेश शंकरलाल राठौर (40) विश्वकर्मा कॉलोनी की सरदार पटेल हॉस्पिटल द्वारा सरकारी हॉस्पिटल को भेजी गई जानकारी में इसे डेंगू का संदिग्ध मरीज बताया है। उधर, उमेश सत्यनारायण श्रीवास्तव को डेंगू जैसे लक्षण की सूचना पर सुभाष मार्ग