पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संतोष मेहता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स

संतोष मेहता

महेंद्र सुंदेचा

केक नुमा पौधा देख सब हैरान

बदनावर | शनि मंदिर परिसर में पौधा आकर्षण का केंद्र है। केक नुमा आकार का यह पौधा काफी लचीला होकर इससे काले रंग का पदार्थ रिस रहा है। कांक्रीट पर उग जाने से बरबस पौधे की ओर निगाह जा रही है। मंदिर पुजारी ने बताया कि देखते देखते पौधा 15 दिन में फैल गया है।

सुंदेचा मेहता को जिले का प्रभार

नागदा | मांडूमें हुए जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के अधिवेशन में जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ द्वारा जिले का प्रभार संतोष मेहता नागदा एवं महेंद्र सुंदेचा बदनावर को सौंपा। महासंघ द्वारा मालवा के लगभग 650 श्रीसंघों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 500 संघों को जोड़ा जा चुका है।

लॉकनहीं खुला, चोर 10 फीट दूर छोड़ गए बाइक

सरदारपुर | भोपावरमार्ग के पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में छात्रावास अधीक्षक कुंवर सिंह निंगवाल की प्रांगण में खड़ी बाइक (एमपी11एमआय2426) चोर ले जाने लगे। हैंडल लॉक नहीं खुलने से 10 फीट दूर छोड़ गए। पास ही शिक्षक राजेंद्र ग्रेवाल के घर के प्रांगण में सूख रहे कपड़े ले गए।

मच्छरोंएवं कीटों से हो रही परेशानी

धामनोद | बारिशके बाद निकली तेज धूप से क्षेत्र में बारिक मच्छर पनप गए हैं। रहवासियों को परेशानी हो रही है, बीमारियां फैल रही है। बुजुर्गों का कहना है कि क्वांर की गर्मी से ये कीट खत्म हो जाएंगे।

विकेंद्रीकृतयोजना की कार्यशाला में प्रशिक्षण

बदनावर | नगरपरिषद बदनावर द्वारा विकेंद्रीकृत जिला योजना वर्ष 2015-16 की कार्यशाला सह प्रशिक्षण रखा गया। अध्यक्षता नप अध्यक्ष आशा सराफ ने की। सीएमओ दामोदर चौधरी ने कार्यशाला के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। मास्टर ट्रेनर रियाजुद्दीन शेख एवं लालसिंह राठौर ने प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला योजना के प्रावधानों एवं विभागों के समन्वय से योजना तैयार करने की महत्ता बताई। पार्षद प्रितेशसिंह पंवार, पंकज ठाकुर, नप कर्मचारी, आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन जगदीश महावी ने किया।

ज्ञापनदेकर कहा - निर्माण तोड़े, पट्टे दें

धार | ब्रह्माकुंडीक्षेत्र में प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण में बने मकानों को तोड़ने के विरोध में पूर्व विधायक मोहनसिंह बुंदेला ने कलेक्टर जयश्री कियावत को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि बरसों से मकानों में र