पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागेश्वर तीर्थ पर सर्वपितृ अमावस्या को सामूहिक तर्पण, कर्मकांड एवं श्राद्धकर्म रखा गया।

नागेश्वर तीर्थ पर सर्वपितृ अमावस्या को सामूहिक तर्पण, कर्मकांड एवं श्राद्धकर्म रखा गया।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागेश्वर तीर्थ पर सर्वपितृ अमावस्या को सामूहिक तर्पण, कर्मकांड एवं श्राद्धकर्म रखा गया।

शहीदों महापुरुषों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण

बदनावर | सर्वपितृ अमावस्या मंगलवार को नागेश्वर तीर्थ स्थित कुंड में अमर शहीदों, क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों की आत्मशांति एवं मोक्ष के लिए सामूहिक महा तर्पण, कर्मकांड, श्राद्धकर्म तथा पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया। स्वामी विशुद्धानंदगिरी महाराज अखंड परमधाम हरिद्वार ने सान्निध्य दिया। आचार्यत्व पं. सुरेश शर्मा ने प्रदान किया। गृह एवं पितृदोष निवारण करने के लिए नगरवासी भी शामिल हुए। आयोजन का यह दसवां वर्ष था। बाद में शहीद गैलरी पर भारतमाता एवं अमरशहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। यज्ञ एवं हवन पूजन भी हुआ। भंडारा भी रखा गया। गैलरी संस्थापक शेखर यादव ने आरती की। विभाग प्रचारक विक्रमसिंह रघुवंशी, सुभाष धोका, मनोज सोमानी, गजेंद्रसिंह डोडिया, रमेश यादव, पंकज जायसवाल, गोवर्धनलाल शर्मा, सुजीत घोड़पकर, नवीन चौहान, विजय बाफना, अनिल लूनिया सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।