पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किडनी देकर पोती को जीवनदान देने वाले सोलंकी का सम्मान

किडनी देकर पोती को जीवनदान देने वाले सोलंकी का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटेश्वरधाम में दामोदर वंशीय गुजराती दर्जी समाज की कार्यकारिणी की बैठक में श्रीफल, शाल अभिनंदन पत्र दिया

नागदा| दामोदरवंशीय गुजराती दर्जी समाज की तहसील स्तरीय कार्यकारिणी बैठक कोद के निकट तीर्थ स्थल कोटेश्वर धाम पर रविवार हुई। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष दिनेश गुजराती ने की। 10 वर्षीय पोती अनन्या को एक किडनी देकर जीवन की रक्षा करने वाले गणेशलाल सोलंकी बदनावर का श्रीफल, शाल अभिनंदन पत्र से सम्मान किया गया। अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक रामचंद्र सोलंकी भी थे। पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र सोलंकी एवं बदनावर नगर इकाई अध्यक्ष प्रदीप पंवार का भी सम्मान किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन पूर्व अध्यक्ष राजेंद्रकुमार परमार कोद ने किया।

बैठक में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। प्रकाश पंवार बदनावर, हीरालाल सोलंकी नागदा, राजेंद्र परमार कोद, दिनेश गुजराती कानवन, प्रदीप पंवार बदनावर, जितेंद्र परमार कोद, किशोर परमार कोद, सोमेश्वर सोलंकी नागदा ने विभिन्न पुरस्कार देने की घोषणा की। संचालन रामेश्वर चौहान नागदा ने किया। आभार राजेंद्र परमार कोद ने माना। जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक सोलंकी ने दी

सोलंकी को अिभनंदन पत्र देते अतिथि।