पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बदनावर |
बखतगढ़ रोड पर मांगलिया के पास गुरुवार को ट्रक (एमपी 44 एच 0603) ने बाइक सवार अमृतलाल दूलीचंद (50) नि. बखतगढ़ को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। अमृतलाल बाइक से बखतगढ़ की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए वहीं ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सरकारी अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजन के सुपुर्द किया। प्रधानमंत्री सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध के बावजूद यहां से बेरोकटोक वाहन गुजर रहे हैं। आए दिन हो रहे हादसों में अब तक कई लोगों की जाने जा चुकी हैं। रोड संकरा होने और साइड के शोल्डर अधिक दबे होने के कारण भी हादसे हो रहे हैं। इस सड़क से छोटे-छोटे गांव जुड़े होने के कारण अधिकांश ग्रामीण बाइक से ही आनाजाना करते हैं।

खबरें और भी हैं...