सड़क खोदने से राहगीरों की मुसीबत बढ़ी
सड़क खोदने से राहगीरों की मुसीबत बढ़ी
काछीबड़ौदा| लेबड-नयागांव फोरलेन पर बदनावर बड़ी चैपाटी पर सड़क निर्माता कंपनी के ठेकेदार ने सड़क खोद दी है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। दो पहिया वाहन चालक स्लीप होकर गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया फोरलेन सड़क पर चढ़ते ही गाड़ी लहराने लगती है। यह समस्या विगत एक माह से बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया शिकायत करने के बाद भी ठेकेदार ध्यान नहीं दे रहा है।