पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंडित उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

पंडित उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडित उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

बदनावर|
भाजपा नगर मंडल ने गुरुवार को पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। मुख्य अतिथि जिला भाजपा महामंत्री मनोज सोमानी, राजीव यादव, नरेंद्र राठौड़, नजमू बोहरा, मुकेश ठाकुर थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज ऊंटवाल ने की। वक्ताओं ने पंडित के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा देश व समाज के लिए किए कार्यों का उल्लेख कर प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में आजीवन सहयोग राशि एकत्रीकरण करने की जानकारी दी और 18 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी के भोपाल में किसान सम्मेलन की जानकारी दी। राकेश माली, गोविंद सिर्वी, चेतन यादव, धर्मेंद्र ठाकुर, सुमित पंवार, पवन चावला, निमिषा आर्य, ताराबाई आजाद, सपना राठौर, विनय ठाकुर, राजवीर सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।





संचालन संतोष चौहान ने किया। आभार हर्षदीपसिंह चौहान ने माना।

खबरें और भी हैं...