सामूहिक विवाह में 16 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
सामूहिक विवाह में 16 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
बदनावर| पाटीदार समाज खेड़ा का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। 16 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पं कांतिलाल जोशी के आचार्यत्व में पाणिग्रहण संस्कार हुआ। आयोजन का यह तीसवां वर्ष था। विवाह समारोह समिति अध्यक्ष औंकार पटेल ने बताया समिति की ओर से वधुओं को मंगलसूत्र और 25 बर्तन भेंट किए गए। समारोह में अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।