पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शांति के लिए सुरक्षा बलों ने दिखाई ताकत

शांति के लिए सुरक्षा बलों ने दिखाई ताकत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवार दोपहर ग्वालियर व अन्य स्थानों से भी यहां पुलिस बल पहुंचा
भोजशाला में पूजा और नमाज को लेकर चल रहे द्वंद ने आम लोगों के मन में डर की भावना पैदा कर दी है। लोगों में सुरक्षा का भाव रहे इसे देखते हुए जिलेभर में अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा बल फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं। गुरुवार को कई स्थानों पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च निकाल कर अपनी क्षमता दिखाई।

फ्लैग मार्च को देख लोग अचंभित रह गए

राजगढ़|
वसंत पंचमी के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। मार्च मेला मैदान से शुरू हुआ जिसमें सीआरपीएफ के जवान, सरदारपुर-राजगढ़ के पुलिस जवान और कोटवार शामिल थे। मार्च नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों से भ्रमण कर पुलिस चौकी पर समाप्त हुआ। नगर में निकले फ्लैग मार्च को देख लोग अचंभित रह गए। तहसीलदार सुनील जायसवाल ने सभी कोटवारों को निर्देश दिए। फ्लैग मार्च के दौरान सरदारपुर एसडीओपी गैरीशंकर चढ़ार, एसडीएम शैलेंद्र सोलंकी, टीआई कुशलसिंह रावत, राजगढ़ चौकी प्रभारी आरपीएस जादौन, तहसीलदार सुनील जायसवाल, नायाब तहसीलदार गोविंदसिंह ठाकुर, एएसआई हुकुमसिंह जादौन, एएसआई खान आदि शामिल हुए।

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

बदनावर|
गुरुवार को सीआरपीएफ, एसएफ और पुलिस विभाग ने नगर के प्रमुख मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला। एसडीओपी कैलाश मालवीय, टीआई सुनील गुप्ता साथ थे। वाहन चेकिंग और संदिग्धों की चैकिंग की जा रही है। लॉज, धर्मशाला, ढाबे और शराब दुकानों पर भी चैकिंग की जा रही है। देहात क्षेत्र में भी पुलिस मोबाइल घूम रही है।

अमझेरा. पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

राजगढ़. नगर में फ्लैग मार्च निकालते सुरक्षा बल।

खबरें और भी हैं...